
मुंबई, गुरुवार दिनांक १९ अगस्त २०२१ को दादर के पीपल्स एज्युकेशन सोसायटी मे आयोजित विश्व हिंदू परिषद के विशेष बैठक मे निवृत्त न्यायमूर्ती श्री जोग सिंघ जी ने स्वीकारा विश्व हिंदू परिषद कोंकण प्रांत के प्रांत अध्यक्ष पद का पदभार | वे वर्तमान मे दान्डेश्वर जिल्हा के संघचालक के पद पर कार्यरत थे |
विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शन मंडळ फरीदाबाद बैठक मे विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री श्री कोटेश्वर जी को मुंबई क्षेत्र का पालक नियुक्त किया है | कोटेश्वर जी ने नये प्रांताध्यक्ष के नाम की घोषणा की | श्री देवकीनंदन जिंदल जी से प्रांत अध्यक्ष पद का दायित्व स्वीकारते हुवे श्री जोग सिंघ जी ने किये अपने उदबोधन मे काफी स्पष्ट और सरल शब्दो मे अपने विचार प्रकट किये |
देश की आज की परिस्थिती देखते हुवे मुझे लगता है भारतीय संविधान और घटना को ना माननेवाले लोगो को उन्ही की भाषा ने उत्तर देने की आवशक्यता है | अपने अलग कायदे की मांग करते हुवे संविधान को चुनौती देना यह कदापि स्वीकारा नही जा सकता | साथ ही हमे पालघर साधू हत्या कांड जैसी घटना अपने प्रांत या राज्य मे ना हो इस लिये चिंतन करने की आवशक्यता है |
इस बैठक मे श्री गणेश जी पाटील – रत्नागिरी जिल्हा संघठन मंत्री, श्री सुधीर राणे – अध्यक्ष, विद्यानगरी जिल्हा, श्रीमती अलकाताई थरवळ – उपाध्यक्षा, परळ जिल्हा, श्री अतुल खाडिलकर – उपाध्यक्ष, सहार जिल्हा, श्री राजेंद्र नाचणे – उपाध्यक्ष, विक्रोळी जिल्हा, श्री अनिल कटारा – कोषाध्यक्ष, दादर जिल्हा आदि कार्यकर्ता को दायित्व को घोषणा की गई | मुंबई क्षेत्र के नये पालक वि.हिं.प. के संयुक्त महामंत्री श्री कोटेश्वर जी ने कार्यकर्ता ओ को आगामी कार्यक्रम तथा परिषद के विविध कार्यो के बारे मे मार्गदर्शन किया