डाइरेक्टर और भूटान, भारत, मालदीव एवं श्रीलंका में यूनेस्को के प्रतिनिधि, एरिक फाल्ट और नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, मोनिका शेरगिल द्वारा
लड्डू बनाने का तरीका ऑनलाउन ढूँढने से लेकर थीम्ड बर्थडे केक्स तक, माइटी लिटिल भीम वर्ष 2019 में इसका प्रीमियर होने के बाद से दुनिया भर के लाखों दर्शकों का चहेता बन चुका है। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन द्वारा निर्मित, इस सीरीज में छोटे भीम के एडवेंचर्स के जरिए पोंगल पकाने से लेकर अपने गाँव में पतंग उड़ाने तक भारत की संस्कृति को प्रामाणिक रूप से दिखाया गया है।
नेटफ्लिक्स और यूनेस्को (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन), माइटी लिटिल भीम के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खुशियाँ मनाने के लिए साथ आ चुके हैं। अगले वर्ष तक, ‘वन कंट्री, इनक्रेडिबल डाइवर्सिटी’ थीम पर मजेदार शॉर्ट वीडियोज की सीरीज के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत जैसे स्मारकों, जीवंत विरासत, प्रदर्शन कलाओं, सामाजिक रीति-रिवाजों, पद्धतियों एवं त्यौहारों जैसे दशहरा, दिवाली और होली को दिखलाया जायेगा। यूनेस्को का उद्देश्य दुनिया भर की ऐसी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत की पहचान, सुरक्षा एवं संरक्षण करना है जो मानवता के लिए असाधारण मूल्य रखती है।
इन शॉर्ट वीडियोज को यूनेस्को न्यू दिल्ली के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं ट्विटर पेजेज पर रिलीज किया जायेगा। इन वीडियोज में यह दिखाया जायेगा कि लोगों के दैनिक जीवन को समृद्ध बनाने में सांस्कृतिक इतिहास की क्या भूमिका होती है। इनमें खानपान और परंपराओं से लेकर भाषाओं और किस्से-कहानियाँ सभी शामिल होंगे! भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ (आजादी का अमृत महोत्सव) के अवसर पर पहला वीडियो आज रिलीज किया गया।
हमें उम्मीद है कि ये शॉर्ट वीडियोज दुनिया भर में भारत की सांस्कृतिक विविधता के बारे में उत्सुकता पैदा करेंगी और माइटी लिटिल भीम की तरह ही इन्हें छोटे-बड़ों दोनों का प्यार मिलेगा।