
मुंबई, भारत – 4 फरवरी 2022: पिडिलाइट लिमिटेड इंडस्ट्रीज को ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया द्वारा विनिर्माण के क्षेत्र में वर्ष 2022 में भारत के 30 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में मान्यता दी गयी है। यह मान्यता पिडिलाइट के प्रति इसके प्रत्येक कर्मचारी के विश्वास को दर्शाती है और हमें वह बनाता है जो हम आज हैं और “विश्व स्तरीय उच्च प्रदर्शन करने वाली भारतीय बहुराष्ट्रीय जहां काम करना आनंदायक हो” होने के हमारे सपने को जीवंत करता है।
कार्यस्थल संस्कृति के एक वैश्विक प्राधिकरण के रूप में, ग्रेट प्लेस टू वर्क® तीन दशकों से अधिक समय से कर्मचारियों के अनुभव और संगठनों में लोगों के व्यवहार का अध्ययन करता रहा है। हर साल, 60 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक संगठन अपनी कार्यस्थल संस्कृति को मजबूत करने के लिए मूल्यांकन, बेंचमार्किंग और कार्यों की योजना के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® संस्थान के साथ भागीदारी करते हैं।
इस वर्ष इसके 5वें संस्करण में, विनिर्माण क्षेत्र के 132 संगठनों का यह मूल्यांकन किया गया। कठोर मूल्यांकन के आधार पर हमने विनिर्माण क्षेत्र में 2022 में भारत के शीर्ष 30 संगठनों के रूप में चिह्नित किया है। ये संगठन इनके द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए डिजाइन किये गये व्यवहारों और उच्च विश्वास संस्कृति बनाने के लिए दी गयी प्रतिक्रिया पर किये गये अमल दोनों के आधार पर उत्कृष्ट पाये गये हैं।
इंडिया’ज बेस्ट वर्कप्लेसेज इन मैन्युफैक्चरिंग 2022 के रूप में पिडिलाइट को मान्यता दिये जाने के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए, भारत पुरी, प्रबंध निदेशक, ने कहा, “यह सम्मान हर उस कर्मचारी के विचारों को दर्शाता है जो पिडिलाइट में अपना विश्वास व्यक्त करता है और हमें वह बनाता है जो हम आज हैं और एक अभिनव, उच्च प्रदर्शन करने वाली भारतीय बहुराष्ट्रीय बनने के हमारे सपने को साकार करता है जहां काम करना आनंदायक है। एक संगठन के रूप में हमें इस क्षण पर गर्व है, और सही मायने में हम और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए निरंतर सुधार चाहते हैं क्योंकि हमारा सपना साथ मिलकर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ना है।”
इंडिया’ज बेस्ट वर्कप्लेसेज इन मैन्युफैक्चरिंग 2022 की रिपोर्ट और पूरी सूची (वर्णमाला क्रम में) यहां देखी जा सकती है।