

सोलर सिस्टर्स और यूनाइटेड वे मुंबई में से प्रत्येक को फेडेक्स प्रायोरिटी अर्थ ग्रांट डे प्रोग्राम के तहत $50,000 दान किए जाएंगे
शहर, देश, 3 जून, 2021: फेडेक्स कॉर्प की सहयोगी (एनवाईएसई: FDX) और दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस यातायात सेवा आपूर्तिकर्ता कंपनी फेडेक्स एक्सप्रेस ने भारत और अफ्रीका में पर्यावरण सुरक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं में से प्रत्येक को $50,000 यूएस डॉलर्स दान करने के निर्णय की घोषणा की है।
फेडेक्स प्रायोरिटी अर्थ ग्लोबल ग्रांट प्रोग्राम के तहत हज़ारों फेडेक्स टीम सदस्यों द्वारा 12 गैरलाभकारी संगठनों को चुना गया है। फेडेक्स जिन अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में काम करती है वहां के यह संगठन हैं और पर्यावरण सुरक्षा की योजनाओं के लिए कुल $600,000 यूएस डॉलर्स के फेडेक्स निवेश से हर संगठन को $50,000 यूएस डॉलर्स की ग्रांट दी जाएगी।
मध्य पूर्व, भारतीय उपखंड और अफ्रीका के रीजनल प्रेसिडेंट जैक मुह्स ने बताया, “पर्यावरण को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे क्षेत्रों में उस प्रभाव को कम करने के लिए फेडेक्स ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। गैरलाभकारी संगठनों के साथ काम करना और उनके प्रयासों में निवेश करना यह अपनी दुनिया में बदलाव लाने के लिए आवश्यक कार्य और अभिनव समाधानों को आगे बढ़ाने की कंपनी की नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
यूनाइटेड वे मुंबई यह संगठन पर्यावरण संरक्षण की कई परियोजनाओं में मदद करता है। इसमें शहरी वनरोपण, मैंग्रोव की सुरक्षा और वॉटरशेड विकास आदि कई परियोजनाएं शामिल हैं। इनके ज़रिए स्थानीय नागरिक निकायों के प्रयासों में मदद की जाती हैं और पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों को भी शामिल किया जाता है।
यूनाइटेड वे मुंबई के सीईओ जॉर्ज ऐकारा ने कहा, “फेडेक्स के इस सहयोग से मुंबई के दलदली वाले इलाकों में मैंग्रोव्ज उगाकर उनकी देखभाल करने काम में यूनाइटेड वे मुंबई को मदद मिलेगी। शहर में समुद्री तटों को साफ़ करके समुद्री प्रदूषण को कम करने के प्रयासों का भी समर्थन किया जाएगा। इस सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं और हमें पूरा विश्वास है कि समाज में दीर्घकालिक परिवर्तन लाने के हमारे प्रयासों में यह बहुत बड़ा योगदान साबित होगा।”
जिन क्षेत्रों में आज भी बिजली नहीं है वहां बिजली की आपूर्ति के लिए, महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों द्वारा हरित ऊर्जा का निर्माण करके पर्यावरण संरक्षण का काम सोलर सिस्टर संगठन कर रहा है। उन्हें वित्तीय सहायता मिलने से महिलाओं का और भी बड़ा नेटवर्क बनाने में सहायता, प्रशिक्षण और सेवाओं का व्यापक पैकेज बनाया जा सकता है और ग्रामीण अफ्रीका में दूरदराज़ इलाकों के समुदायों को शुद्ध ऊर्जा प्रौद्योगिकी मुहैया की जा सकती है।
सोलर सिस्टर, आईएनसी की संस्थापक और सीईओ कैथरीन ल्यूसी ने बताया, “चिरस्थायी भविष्य के लिए दीर्घकालिक प्रभाव निर्माण करने के लिए हमारे मूल्यों और हमारे उद्देश्यों में साथ देने के लिए हम फेडेक्स के आभारी हैं। दूरदराज़ के इलाकों की महिला उद्यमियों के व्यवसायों में निवेश करना शुद्ध ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों पर समाधानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। फेडेक्स के इस सहयोग से हमें अफ्रीका के उप-सहारा क्षेत्र के अधिकतम समुदायों तक हमारे मॉडल का विस्तार करने, महिला उद्यमी, उनके परिवार और उनके समुदायों पर हमारे प्रभाव को कई गुना बढ़ाने में सहायता मिलेगी।”
प्रायोरिटी अर्थ ग्लोबल ग्रांट प्रोग्राम के हिस्से के रूप में किया जा रहा नया निवेश फेडेक्स और संगठनों के बीच के सहयोग का एक भाग है, जिसके ज़रिए जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने के लिए अभिनव समाधान ढूंढे जा रहे हैं। 2040 तक पूरी दुनिया में अपने परिसंचालन को कार्बन-न्यूट्रल करने के फेडेक्स के संकल्प के अनुसार यह कदम उठाया गया है।
फेडेक्स केयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां संपर्क करें: fedexcares.com.