हरियाणा में अवैध धर्मांतरण पर रोक संबंधी बिल स्वागत योग्य कदम: सुरेन्द्र जैन

0
Image by google

नई दिल्ली। मार्च 4, 2022. अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में बिल प्रस्तुत करने के निर्णय का विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने हार्दिक स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल को प्रस्तुत कर के उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। डॉ जैन ने कहा कि अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद तथा इन के माध्यम से राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने वाले तत्वों पर इस कानून से अवश्य रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से धर्म क्षेत्र रहा है। यहां मानव सभ्यता हमेशा पुष्पित- पल्लवित होती रही है। दुर्भाग्य से अवैध धर्मांतरण ने यहां मेवात जैसे हिंदुओं के कई कब्रगाह बना दिए थे। इन क्षेत्रों से राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने वाले भी कई लोग कई बार पकड़े जा चुके हैं। मुल्ला- मौलवी इन गतिविधियों को न केवल प्रोत्साहन दे रहे थे अपितु, कट्टरता की अंधेरी गलियों में अपने मुस्लिम समाज को धकेलने का षड्यंत्र भी कर रहे थे। ईसाई मिशनरी भी धोखे या लालच से भोले भाले लोगों को मतांतरित कर रहे थे। हरियाणा की धर्म परायण जनता से इन अराष्ट्रीय तत्वों के कई बार संघर्ष भी हुए। ये तत्व हरियाणा की कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस कई बार कर चुके हैं।

डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि अब इस कानून के द्वारा इन सब तथ्यों पर अवश्य रोक लगेगी। हरियाणा में परस्पर सौहार्द और शांति का माहौल बनेगा तथा हरियाणा विकास की ओर द्रुत गति से बढ़ेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *