अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों के लिए सुनिश्चित कर रहा है 24/7 सेवा सहायता।

0


कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ग्राहकों की सहायता के लिए कंपनी तत्पर

19 मई 2021, चेन्नई: व्यावसायिक वाहनों की भारत की अग्रसर विनिर्माता कंपनी और हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने वर्तमान चुनौतीपूर्ण दौर में अपने ग्राहकों को अखंडित सेवाएं देने के अपने प्रयासों के तहत ग्राहकों और ड्राइवर्स के समर्थन के लिए कई अधिक उपायों की घोषणा की है। ‘आपकी जीत, हमारी जीत’ इस ब्रांड वचन को निभाते हुए आगे बढ़ रही यह कंपनी अपने हितधारकों की लगातार मदद कर रही है जिन्हें कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

कंपनी द्वारा यह उपाय किए गए उपाय हैं:
• देश भर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले वाहनों सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों को अशोक लेलैंड की 24/7 हेल्पलाइन के ज़रिए आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है।
• अशोक लेलैंड की सेवा टीम द्वारा दिल्ली परिवहन निगम को 24×7 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
• सर्विस मंडी पहल के तहत, अशोक लेलैंड ने पूरे भारत में ऑक्सीजन और चिकित्सा आपूर्ति के निर्बाध परिवहन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स ने व्हाट्सएप के ज़रिए, देश भर में 20,000+ टचपॉइंट्स के सर्विस मंडी नेटवर्क के माध्यम से हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए ग्राहकों और ऑक्सीजन निर्माताओं तक लगातार संपर्क बनाए रखा है।
• लेकार्ट डिजिटल ऐप की मदद से लॉजिस्टिक्स और परिवहन सेवाओं के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों की लगातार बदलती हुई वरीयताओं के हिसाब से स्पेयर पार्ट्स की संपर्क रहित डिलीवरी।
• वारंटी अवधि में ग्राहक वाहनों के लिए निःशुल्क सेवाओं का विस्तार।
• लॉकडाउन के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों के लिए, स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से, भारत के कई राज्यों में अशोक लेलैंड वर्कशॉप्स शुरू रखे गए हैं, हर वर्कशॉप में सभी आवश्यक नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
• एएल केयर देश भर में करीब 1,20,000 ग्राहकों को सहायता प्रदान करता है।
• सर्विसमंडी के प्लेटफॉर्म पर 1,00,000 ग्राहक पंजीकृत हैं और टीम द्वारा पहले ही 6,00,000 वाहनों की सर्विस की जा रही है।
• सर्विसमंडी में 24/7 ब्रेकडाउन सहायता कॉल सेंटर है, जहां 10 क्षेत्रीय भाषाओं में सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

कंपनी द्वारा की जा रही पहलों और उपायों पर टिप्पणी करते हुए, अशोक लेलैंड के अध्यक्ष और गुणवत्ता, सेवा और पार्ट्स के प्रमुख श्री शिवनेसन ने कहा, “हम देख रहे हैं कि आज जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं तब हमारे ग्राहक और ड्राइवर्स वह कर रहे हैं जो आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा साधनों की आपूर्ति के लिए आवश्यक है। कोविड के इस चुनौतीपूर्ण दौर में जिस तरह का व्यवहार आवश्यक है उसे बनाए रखते हुए हम हमारे सभी हितधारकों के साथ काम कर रहे हैं, और हमें विश्वास है कि इन व्यापक उपायों के ज़रिए, हम साथ मिलकर इस महामारी पर जीत हासिल कर पाएंगे।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *